Doiwala: देहरादून एयरपोर्ट पर एक विमान में बम मिलने की सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट फर्जी निकली। मामले में कोतवाली डोईवाला में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बम मिलने की सूचना से यात्रियों में हड़कंप मच गया था।पुलिस, सुरक्षा एजेंसियों और बम निरोधक दल ने विमान को घेर लिया था। एयरपोर्ट पर डॉग स्क्वाड की टीम भी मौके पर पहुंची। कई घंटे तक इस विमान की तलाशी ली गई।
मामले में पड़ताल करने पर पता चला कि सोशल मीडिया पर एक फ्लाइट में बम होने की फर्जी/ भ्रामक पोस्ट अपलोड की गई। उक्त पोस्ट के तथ्यों की जांच करने पर पोस्ट फर्जी व भ्रमक पाई गई। सीआईएसएफ यूनिट एएसजी देहरादून के उप कमांडेट/कासो एनपीएस मुंग की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने पत्र में कहा कि मंगलवार को एक्स हैंडल पर एक फ्लाइट मेंबमहोनेकी भ्रामक पोस्ट अपलोड की गई।
Success Pages News Portal