केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पहाड़ी से हुआ भारी भूस्खलन….

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में भारी बारिश-भूस्खलन ने तबाही मचाई हुई है। टिहरी घनसाली में मां-बेटी की मौत हो गई। तो वहीं केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पहाड़ी से भूस्खलन की बेहद डरावनी तस्वीर सामने आई। नदियों के रौद्र रूप में कई मकान, भवन समा गए।

रुद्रप्रयाग जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग सोनप्रयाग शटल पार्किंग के ऊपर से चट्टान गिरने की सूचना मिली। कोई भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। पहले से ही सभी यात्रियों को सतर्क कर दिया गया था। यात्रियों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए यात्रा कुछ समय के लिए बाधित है।

Heavy landslide occurred from the hill on Kedarnath Yatra route Uttarakhand Weather News

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हुए भारी भूस्खलन से यहां लोगों में दहशत है।
Heavy landslide occurred from the hill on Kedarnath Yatra route Uttarakhand Weather News

गंगोत्री में भागीरथी शिला के पास भागीरथी का जलस्तर पहुंच गया। Heavy landslide occurred from the hill on Kedarnath Yatra route Uttarakhand Weather News
गंगोत्री धाम पर भागीरथी नदी का जल स्तर बढ़ने से नदी के तेज बहाव में शिवानन्द कुटीर आश्रम का गेट बह गया। इसके साथ ही सुरक्षा दीवार भी टूटने से आश्रम में पानी घुस गया।
Heavy landslide occurred from the hill on Kedarnath Yatra route Uttarakhand Weather News

साधु संत और मजदूर आश्रम की यहां जान पर बन पाई। पुलिस व एसडीआरएफ जवानों द्वारा आश्रम के पीछे पहाड़ी से आश्रम में घुस कर दस साधु संतों व मजदूरो को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान गंगोत्री मन्दिर प्रांगण में पहुंचाया गया।

Check Also

2708 करोड़ की लागत से 610 बसावटों को सड़क से जोड़ने का लक्ष्य

Dehradun: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत प्रदेश में 2708 करोड़ की लागत से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *