उत्तराखंड में पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत 15 मई से होने जा रही दस जिलों में शारीरिक दक्षता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। चारधाम यात्रा की वजह से तीन जिलों में 15 जून से परीक्षा होगी, जिसके एडमिट कार्ड बाद में जारी होंगे। पुलिस कांस्टेबल के 1521 पदों के लिए प्रदेशभर से करीब 2.60 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इन उम्मीदवारों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 मई से कराने की घोषणा की है। लेकिन रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी व चमोली जिले में चारधाम यात्रा चलने की वजह से पुलिस मुख्यालय ने तिथि आगे बढ़ा दी है। इन जिलों में 15 जून से परीक्षा होगी। आयोग ने देहरादून, हरिद्वार, टिहरी, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार, आयोग की वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
देहरादून में पुलिस लाइन रेसकोर्स, एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट और आईआरबी द्वितीय ईस्ट होपटाउन झाझरा, सुद्धोवाला में परीक्षा होगी। हरिद्वार जिले में पुलिस लाइन रोशनाबाद, 40वीं वाहिनी पीएसी और परेड ग्राउंड एटीसी बीएचईएल में परीक्षा होगी। ऊधमसिंह नगर में पुलिस लाइन रुद्रपुर, 46वीं वाहिनी पीएसी और 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में परीक्षा होगी। नैनीताल जिले में मिनी स्टेडियम निकट बस स्टैंड हल्द्वानी और आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव में परीक्षा होगी। अन्य सभी जिलों में एक ही जगह पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जिसकी पूरी जानकारी एडमिट कार्ड में उपलब्ध है।
Success Pages News Portal