नीरगढ़ बैंड के पास दुर्गम ढलान पर मिला महाराष्ट्र के लापता पर्यटक का शव

Rishikesh: तपोवन क्षेत्र में नीरगढ़ बैंड के समीप सड़क से करीब 40 मीटर नीचे दुर्गम ढलान पर झाड़ियों के बीच महाराष्ट्र से आए लापता पर्यटक का शव मिला। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुँचकर रस्सियों और स्ट्रेचर की मदद से शव को सुरक्षित सड़क तक पहुंचाया। इसके बाद शव को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए तपोवन चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने शव की पहचान कर ली है।

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र से एक व्यक्ति अपने परिवार और मित्रों सहित कुल नौ सदस्यों के समूह के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। इसी दौरान वह लापता हो गया था। परिजनों की ओर से 12 अक्तूबर 2026 को लक्ष्मणझूला थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
तपोवन चौकी से करीब 500 मीटर आगे नीरगढ़ बैंड के पास सड़क से नीचे झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। इसकी सूचना स्थानीय पुलिस के माध्यम से एसडीआरएफ को दी गई। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की बचाव टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुँची।
मौके पर पहुंचने के बाद बचाव दल ने सड़क से लगभग 40 मीटर नीचे खड़ी और दुर्गम ढलान पर झाड़ियों के बीच पड़े शव का आकलन किया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए टीम ने सुरक्षा के आवश्यक उपाय अपनाए और रस्सियों की सहायता से बचाव अभियान शुरू किया। टीम ने रस्सियों और स्ट्रेचर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद शव को ढलान से ऊपर सड़क तक पहुँचाया।

Check Also

उत्तराखंड महिला आयोग ने लिया संज्ञान, अध्यक्ष ने की मंत्री से मुलाकात

Dehradun: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से जुड़े कथित पारिवारिक विवाद, मानसिक प्रताड़ना और वायरल वीडियो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *