39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी,संघों को विभाग के सहयोग का इंतजार

Dehradun: मेघालय में होने वाले 39 वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ी पदक जीतकर नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में हैं। खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रशिक्षण और अन्य जरूरी सुविधाओं की जरूरत है, खेल एसोसिएशनों को इसके लिए खेल विभाग के सहयोग का इंतजार है।

खेल संघों के पदाधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रीय खेलों के लिए अब तक विभाग की ओर से तैयारियों के लिए कोई बैठक आयोजित नहीं की गई है। जबकि अब तक खिलाड़ियों के चयन के साथ ही उनका प्रशिक्षण शुरू हो जाना चाहिए था। समय पर खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शुरू किया जाना जरूरी है, ताकि उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

38वें राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया था। इसी प्रदर्शन को आधार बनाकर आगामी राष्ट्रीय खेलों में पदकों की संख्या बढ़ाने का लक्ष्य रखा जा सकता है। इसके लिए खिलाड़ियों को विशेषज्ञ प्रशिक्षण, अभ्यास कैंप, प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग और आवश्यक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की जरूरत है।

Check Also

सड़क और पुल निर्माण के सभी काम एक स्वीकृति पर होंगे

Dehradun: प्रदेश में अब सड़क व पुल निर्माण के सभी काम एक ही स्वीकृति पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *