55 लाख की साइबर ठगी का आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

Dehradun:देहरादून में 55.50 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में एसटीएफ ने पंजाब के  फाजिल्का से सुखवीर सिंह उर्फ सूक्कू (26) को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ के अनुसार, आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम में से छह लाख रुपये जमा हुए थे। जांच में उसके खाते के विरुद्ध साइबर अपराध से जुड़ी छह अन्य शिकायतें भी सामने आई हैं।

पुलिस के मुताबिक, पंडितवाड़ी निवासी चुन्नी लाल अग्निहोत्री ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात लोगों ने उन्हें एसबीएसबीएल कम्युनिटी/वीआईपी कम्युनिटी नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा था। ग्रुप में खुद को सेबी रजिस्टर्ड सलाहकार बताकर आरोपियों ने निवेश के लिए भरोसा दिलाया। इसके बाद फर्जी ट्रेडिंग क्लासेज, डीमैट अकाउंट और सीडीएसएल/ एनएसडीएल के दस्तावेज दिखाकर उन्हें निवेश के लिए तैयार किया गया।

Check Also

घटनास्थल से जवानों ने तीन साल की बच्ची को ऐसे निकाला, सीने से लगाकर एम्स ऋषिकेश तक लाए

उत्तराखंड में गूलर बस हादसे के बीच तीन साल की मासूम आयरा को बचाने के लिए एसडीआरएफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *