पुलिसकर्मियों के लिए कैंसर जागरूकता हेल्थ कैंप का आयोजन

बीएसएनके न्यूज संवाददाता / कोटद्वार डेस्क। उपवा की अध्यक्ष डॉक्टर अलकनंदा अशोक की पहल पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी कुमारी पी0 रेणुका देवी के आदेशानुसार शनिवार को उपवा के तत्वधान में जनपद की पुलिस परिवार की महिलाओं व पुलिसकर्मियों के लिए कैंसर जागरूकता हेल्थ कैंप थाना कोटद्वार में लगाया गया।

पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार अनिल कुमार जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया व स्वयं के सभी चेकअप कराए उसके बाद सभी पुलिसकर्मियों व महिलाओं ने भी चेकअप करवाएं। जिसमें ब्लड प्रेशर ,शुगर ,ओरल कैंसर,आदि की जांच की गई व दवाइयां वितरित की गई व बीमारियों के संबंध में मार्गदर्शन किया गया साथ ही कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम के अंतर्गत महिला डॉक्टरों द्वारा महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के संबंध में जागरूक किया गया।

उसके होने वाले लक्षणों के संबंध में बताया गया। कैंसर के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस विभाग व पुलिस परिवार की महिलाओं के कल्याण व स्वास्थ्य के लिए आगे भी इस तरह के हेल्थ कैंप लगाए जाते रहेंगे। मेडिकल टीम में डाॅ शशांक उनियाल, डॉ संजय सेमवाल, डॉ राशिद, डॉ राखी बिष्ट, प्रवीण सिंह रावत, मनमोहन, दुर्गा देवी, निमी कुकरेजा, रुचि रावत, गीतांजलि बिष्ट, ऋतुराज मोजूद रहे ।

रिपोर्ट – वीरेंद्र रावत

Check Also

सड़क और पुल निर्माण के सभी काम एक स्वीकृति पर होंगे

Dehradun: प्रदेश में अब सड़क व पुल निर्माण के सभी काम एक ही स्वीकृति पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *