अतुल कुमार गोयल ने पंजाब नैशनल बैंक के नए एमडी एवं सीईओ के रूप में कार्यभार संभाला

बीएसएनके न्यूज / देहरादून डेस्क। अतुल कुमार गोयल ने आज पीएनबी में कार्यभार ग्रहण किया और इस महीने जनवरी 2022 के अंत तक पीएनबी में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में कार्य करेंगे और वे 01.02.2022 से पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) के नए एमडी एवं सीईओ के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति(एसीसी) के अनुमोदनानुसार, गोयल, जो अब तक यूको बैंक के एमडी एवं सीईओ थे, सेवानिवृत्ति की आयु (अर्थात, 31.12.2024) या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, पंजाब नैशनल बैंक प्रमुख के रूप में कार्य करेंगे। गोयल, पीएनबी के वर्तमान एमडी एवं सीईओ सीएच. एस. एस. मल्लिकार्जुन राव जो जनवरी 2022 के अंत में पदभार मुक्त होंगे। गोयल को तीन बैंकों अर्थात इलाहाबाद बैंक (अब इंडियन बैंक), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक में लगभग तीन दशकों का पेशेवर बैंकिंग का अनुभव है। वह एक अर्हता-प्राप्त चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं और समर्थन सेवा, व्यवसाय प्रक्रिया परिवर्तन, अनुपालन आदि के साथ-साथ उन्हें बैंकिंग के सभी प्रमुख क्षेत्रों लार्ज कॉर्पोरेट, ट्रेजरी प्रबंधन, जोखिम प्रबंधन, वित्तीय योजना और निवेशक संबंध आदि में विशाल अनुभव, एक्सपोजर के साथ विशेषज्ञता प्राप्त हैं।

वे 2021-22 के लिए इंडियन बैंक एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं। इसके अतिरिक्त, वह द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के बोर्ड में निदेशक भी हैं। वे गवर्निंग काउंसिल के सदस्य और भारतीय बैंकिंग और वित्त संस्थान की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष भी हैं। यूको बैंक के एमडी एवं सीईओ के कार्यकाल के दौरान,गोयल ने बैंक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और लगातार पांच साल के घाटे के बाद इसे वित्त वर्ष 2020-21 में मुनाफे में लेकर आने का श्रेय इन्हें ही जाता है।

यूको बैंक से पहले,गोयल यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (यूबीआई) में कार्यपालक निदेशक के रूप में कार्यरत थे। उनके समृद्ध ज्ञान और अनुभव ने यूबीआई में बडे कॉर्पोरेट क्रेडिट और बैलेंस शीट प्रबंधन में योगदान दिया, जो कि अमूल्य है। उन्होंने स्टार यूनियन दाई-इची लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और यूनियन ट्रस्टी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के बोर्ड में निदेशक के रूप में भी कार्य किया।

गोयल ने अपने बैंकिंग करियर की शुरुआत 27.03.1992 को इलाहाबाद बैंक (अब इंडियन बैंक) में स्केल प्प् स्पेशलिस्ट ऑफिसर में चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में की और महाप्रबंधक के स्तर तक पदोन्नति प्राप्त की। उन्होंने मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) के रूप में बैंकिंग कार्यों के एक विशाल स्पेक्ट्रम को कवर करने वाले प्रमुख क्षेत्रों को संभाला। इलाहाबाद बैंक में अपने कार्यकाल के दौरान,उन्होंने मुंबई अंचल का नेतृत्व किया और ऑल बैंक फाइनेंस लिमिटेड के निदेशक के रूप में कार्य किया। इससे पहले, वह लेखा मानकों और कराधान पर स्थायी समिति और आईबीए की रिटेल बैंकिंग पर स्थायी समिति के अध्यक्ष भी थे।

Check Also

रेखा आर्या प्रकरण, अपनी मंत्री के बचाव में नजर आए सीएम धामी

dehradun: रेखा आर्या प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने मंत्री के बचाव में नजर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *