15 से 18 बर्ष आयु के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू, वैक्सिनेशन को लेकर बच्चों में दिखा उत्साह

स्थानीय संवाददाता / कोटद्वार डेस्क। पूरे प्रदेश मे सोमवार से किशोरों के लिये वैक्सिनेशन लगाने की प्रकिया शुरू हो गई है।

पौडी जिले मे भी 15 से 18 बर्ष आयु के किशोरों ने वैक्सिनेशन में बढ़ चढ़कर वैक्सीन लगाई। वैक्सिनेशन लगाने को लेकर के स्कूली बच्चों में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है। 15 से 18 वर्ष आयु के बच्चे अपने अभिभावकों के साथ वैक्सीन लगाने के लिये वैक्सिनेशन सेंटर पहुचे। बैक्सीन लगाने के बाद स्कूली बच्चे काफ़ी खुश दिखाई दिए। पौड़ी जनपद के विद्यालयों में सोमवार से 18 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं की कोविड वैक्सीनेशन कार्य शुरू हो गया है।

विभिन्न विद्यालयों में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई है। कोविड टीकाकरण को स्वास्थ्य विभाग अभियान के रुप में शुरू कर रहा है। सीएमओ डा. प्रवीण कुमार ने बताया कि जनपद के सभी 15 से 18 वर्ष के बच्चों को 3 जनवरी से कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी पूरी हो गई है। जिले के सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं पर वैक्सीन लगाई जाएगी।

प्रथम फेज में जिले के बच्चों को स्कूल, कॉलेजों में वैक्सीन की पहली डोज दी जाएगी। 15 से 18 आयु के वे बच्चे जिनकी जन्म तिथि 31 दिसम्बर 2007 तक है उनका कोविड-19 टीकाकरण किया जाना है। जनपद के सभी सरकारी, निजी एवं सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं में टीकाकरण किया जाना है।

जिस हेतु सभी पात्र लाभर्थियों को आधार कार्ड साथ में लाना आवश्यक है, जिन छात्र छात्राओं के पास आधार कार्ड उपलब्ध न हो उनकी नम्बर युक्त स्कूल पहचान पत्र व एक मोबाइल नम्बर जिस पर कि पूर्व में चार से अधिक लाभार्थी पंर्जीकृत न हो, लाना आवश्यक है। सभी पात्र लाभार्थी अपने नजदीकी स्कूल/टीकाकरण सत्र पर जा कर टीकाकरण करवा सकते हैं।

रिपोर्ट – वीरेंद्र रावत

Check Also

रेखा आर्या प्रकरण, अपनी मंत्री के बचाव में नजर आए सीएम धामी

dehradun: रेखा आर्या प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने मंत्री के बचाव में नजर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *