संविधान हत्या दिवस के जरिए नई पीढ़ी को बताएंगे आपातकाल के काले अध्याय : नरेश बंसल

राज्यसभा सदस्य व भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष नरेश बंसल ने कहा की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को भारतीय लोकतंत्र की हत्या करते हुए भारतीय इतिहास के काले अध्याय आपातकाल को लागू कर दिया था। इस दौरान नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकार सीमित कर दिए गए थे, बड़े पैमाने पर विपक्षी दलों के नेताओं को जेल में डाला गया था।

भारतीय जनता पार्टी 25 जून को आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। पार्टी देश में जिला और बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन की याद दिलाएगी, जिसका उद्देश्य नई पीढ़ी को आपातकाल के काले अध्याय के बारे में बताना है। ताकि आज के युवा जान सकें कि उस दौर में लोकतंत्र की रक्षा के लिए कितना संघर्ष किया गया था।

Check Also

सड़क और पुल निर्माण के सभी काम एक स्वीकृति पर होंगे

Dehradun: प्रदेश में अब सड़क व पुल निर्माण के सभी काम एक ही स्वीकृति पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *