जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान…तीन दिन में 53 शिविर, 2727 शिकायतों का निपटारा

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में चलाए गए जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत तीन दिन में 53 बहुउद्देशीय शिविर लगाए गए। इन शिविरों में 3930 शिकायतों में से 2727 का मौके पर निपटारा किया गया।

प्रदेश में 17 दिसंबर से न्याय पंचायत पर बहुउद्देशीय शिविरों की शुरूआत की गई। 45 दिनों तक चलने वाले विशेष अभियान के तहत सभी जिलों में न्याय पंचायत स्तर तीन दिनों में 53 शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में 18 हजार लोगों ने लाभ उठाया।

इसके अलावा 3930 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। संबंधित विभागीय अधिकारियों ने 2727 शिकायतों का मौके पर निपटारा किया। शिविरों में लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए आवेदन पत्र भी भरे जा रहे हैं।

Check Also

सड़क और पुल निर्माण के सभी काम एक स्वीकृति पर होंगे

Dehradun: प्रदेश में अब सड़क व पुल निर्माण के सभी काम एक ही स्वीकृति पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *