खुटियाखाल में तेंदुए का हमला, महिला की मौत से गांव में दहशत

नैनीताल। धारी विकासखंड के खुटियाखाल क्षेत्र में रविवार को मानव-वन्यजीव संघर्ष की एक दर्दनाक घटना सामने आई।  एक महिला पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतका गंगा देवी थीं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कई दिनों से क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां देखी जा रही थीं, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई थी, लेकिन समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए। महिला की मौत के बाद लोगों में गहरा आक्रोश है और वन विभाग की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए। धारी उपजिलाधिकारी अंशुल भट्ट ने बताया कि तेंदुए के हमले में महिला की मौत की पुष्टि हुई है। प्रशासन हालात का जायजा ले रहा है और क्षेत्र में सुरक्षा उपाय बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

Check Also

रेखा आर्या प्रकरण, अपनी मंत्री के बचाव में नजर आए सीएम धामी

dehradun: रेखा आर्या प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने मंत्री के बचाव में नजर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *