Dehradun: मायके से होली खेलकर स्कूटी से अपने घर जा रही थारू जन जाति की प्रथम लोक गायिका रिंकू राणा की गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। साथ ही इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
सड़क किनारे बात कर रही थी रिंकू राणा
उत्तराखंड स्थित नौगजा, कल्याणपुर निवासी जनजाति की प्रसिद्ध लोक गायिका रिंकू राणा (33) पत्नी महेश राणा होली खेलने स्कूटी से अपने मायके गांव बिचपुरी खैरना गई थी। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जब वह सड़क किनारे स्कूटी खड़ी कर किसी से बात कर रही थी। गायिका रिंकू के साथ उनकी भतीजी जिया राणा भी थी। तभी तेज गति से आ रहा ईंटों से ओवर लोड ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने उनको टक्कर मार दी।
Success Pages News Portal