Gairsain: बजट सत्र के लिए प्रदेश सरकार आज ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण पहुंच गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण समेत सभी मंत्री, विधायक, अधिकारी दोपहर बाद भराड़ीसैंण पहुंचे।
विधानसभा भवन में सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार पक्ष-विपक्ष विधायकों के 600 प्रश्न सदन में गरमाएंगे। इसके अलावा सरकार की ओर से कई विधेयक, अध्यादेश, विभागों की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट सदन पटल पर रखा जाएगा। विधानसभा परिसर व आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए।
Success Pages News Portal