मुख्यमंत्री धामी ने CBSE 12वीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं परीक्षा में सफल हुए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपने ज्ञान, प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के बल पर जीवन में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे और देश व समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं की सफलता प्रदेश और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।

सीएम धामी ने उन विद्यार्थियों का भी उत्साहवर्धन किया जिनका परीक्षा परिणाम उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहा। उन्होंने कहा कि जीवन की हर चुनौती हमें कुछ नया सीखने और आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। निरंतर प्रयास, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ विद्यार्थी भविष्य में बेहतर सफलता हासिल कर सकते हैं।

Check Also

रेखा आर्या प्रकरण, अपनी मंत्री के बचाव में नजर आए सीएम धामी

dehradun: रेखा आर्या प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने मंत्री के बचाव में नजर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *