जन-जन की सरकार-जन जन के द्वार’: फिर आपके द्वार पहुंचेगी धामी सरकार, चार जुलाई से 15 दिन का विशेष अभियान
Dehradun: जन समस्याओं का समाधान करने के लिए धामी सरकार फिर से आपके द्वार पहुंचेगी। इसके लिए बीते वर्ष की तर्ज पर चार जुलाई से जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 15 दिन का विशेष अभियान संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इसमें जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन कर विभागों के अधिकारी जन समस्याओं का निपटारा करेंगे।