प्रदेश के 200 सरकारी स्कूलों में जारी रहेंगे व्यावसायिक पाठ्यक्रम; शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश
Dehradun: प्रदेश के 200 सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम जारी रहेगा। शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने शासकीय आवास पर हुई शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में इसे जारी रखने के निर्देश दिए। मंत्री ने समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर अधिकारियों को फटकार लगाई।
रावत ने महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा को आईसीटी लैब, वर्चुअल कक्षाएं और स्मार्ट कक्षाएं जैसी योजनाओं का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए।