अहमदाबाद से बहन ने सीएम धामी को भेजी राखी; धराली में दुपट्टे के टुकड़े से बांधा था रक्षासूत्र
Dehradun: रक्षाबंधन के अवसर पर अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राखी भेजी है। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को एक भावुक पत्र भी लिखा है। पत्र में उन्होंने पिछले वर्ष धराली में आई आपदा के दौरान मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात को याद किया है।