dehradun: रेखा आर्या प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने मंत्री के बचाव में नजर आए। 210 करोड़ के घोटाले के लगे आरोप पर सीएम धामी ने कहा कि आॉडियों में किसी के कह देने से आरोप सही साबित नहीं हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि दोनों 22 साल से साथ रह रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आज तक आरोप क्यों नहीं लगाए गए। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। यह किसी के राजनीतिक फायदे की मंशा से नहीं होना चाहिए। ये संवेदनशील मामले हैं, इसलिए निष्पक्ष जांच जरूरी है। कोई गुनहगार नहीं बचना चाहिए।
Check Also
दलेर मेहंदी को मंच पर फटकारने का मामला गरमाया, सीएम बोले- मीका और दलेर भाई से मैं खुद करूंगा बात
Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वह गायक दलेर मेहंदी और मीका सिंह …
Success Pages News Portal