आप कार्यकर्ताओ का राजपुर विधानसभा में डोर टू डोर चला जनसम्पर्क अभियान

बीएसएनके न्यूज / देहरादून डेस्क। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा राजपुर रोड विधानसभा में जनसम्पर्क अभियान चलाया गया। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओ ने छोटे छोटे समूह में लुनिया मौहल्ला,आर्यनगर, आराघर, इंदिरा नगर, वार्ड नंबर 13, चन्दरनगर में डोर टू डोर जा कर आम आदमी पार्टी और डिम्पल सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की साथ ही लोगो से कोरोना नियमो का पालन करने की अपील है।

आप कार्यकर्ताओ ने लोगों के सामने केजरीवाल के दिल्ली मॉडल को रखा साथ 2022 मे सरकार बनने पर केजरीवाल की गारंटी पूरी करने का आस्वासन दिया। इस डोर टू डोर में संघटन मंत्री सुनील घाघट, युवा मोर्चा अध्यक्षा रेनू कटारिया, विशाल शर्मा, संजय गिरहा आदि सम्मलित रहें।

Check Also

सरकारी कर्मचारी के आश्रित नहीं बन सकेंगे बीमा एजेंट, सरकार ने 24 साल बाद बदले नियम

Dehradun: उत्तराखंड में अब सरकारी कर्मचारियों के आश्रित बीमा एजेंट नहीं बन सकते। कर्मचारी दो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *