शहर के एक कॉम्प्लेक्स में अचानक छज्जा गिर गया। गनीमत रही कि इसकी चपेट में आने से एक युवक बाल-बाल बच गया। छज्जा गिरने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
हादसे में युवक की जान बचने से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, घटना ने शहर में जर्जर भवनों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
व्यस्त बाजार में भवन का छज्जा गिरना लोगों के लिए चिंता का विषय है। बाजार में दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में जर्जर भवनों के हिस्से गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
Success Pages News Portal