अलकनंदा के तेज बहाव में बहा एनआईटी में पढ़ रहा तेलंगाना का छात्र

Dehradun: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान श्रीनगर में अध्यनरत एक छात्र नहाने के दौरान अलकनंदा नदी की तेज धारा में बह गया। सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एनआईटी श्रीनगर में बीटेक कम्प्यूटर साइंस थर्ड ईयर का छात्र आनंद सोहन (23), निवासी तेलंगाना अपने चार दोस्तों के साथ करीब चार बजे अलकनंदा नदी में नहाने उतरा था। नदी का तेज बहाव होने के कारण वह  बह गया।

इस दौरान दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते वह नदी की तेज धारा में बह गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि अलकनंदा नदी में छात्र के बहने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जहां छात्र के खोजबीन के लिए रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है।

Check Also

सरकारी कर्मचारी के आश्रित नहीं बन सकेंगे बीमा एजेंट, सरकार ने 24 साल बाद बदले नियम

Dehradun: उत्तराखंड में अब सरकारी कर्मचारियों के आश्रित बीमा एजेंट नहीं बन सकते। कर्मचारी दो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *