अतिवृष्टि से डुंग्री गांव में पहाड़ी दरकने से चपेट आये युवकों के लिए डाग स्क्वायड द्वारा सर्च अभियान शुरू

स्थानीय संपादक / नारायणबगड़ चमोली। अतिवृष्टि से मलवे में दबे डुंग्री गांव के दो युवकों का सात दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। अब देहरादून से डाग स्क्वायड भी मौके पर भेजा गया है।

पिछले दिनों अतिवृष्टि के दौरान पिंडर घाटी के नारायण बगड़ प्रखंड के ग्राम पंचायत डुंग्री के आल्यूं तोक में पानी की ख़राब लाइन ठीक करने गये गांव के दो युवक पानी की लाइन ठीक करते वक्त अचानक पहाड़ी ढहने से हजारों टन मलवे के नीचे दब गए थे। इस घटना की सूचना ग्रामीणों ने प्रशासन को दी।

प्रशासन ने भी तत्परता दिखाते हुए एसडीआरएफ और एनडीआरएफ सहित रैगुलर पुलिस,राजस्व विभाग की टीमों को राहत और बचाव कार्य के लिए तैनात किया,इस बीच सूबे के मुख्यमंत्री ने भी ड्रुग्री गांव पहुंचकर लापता युवकों के परिजनों से मुलाकात कर प्रशासन को निर्देश दिए कि राहत और बचाव कार्य में कोई भी कोताही नहीं बरती जाए, परंतु तमाम कोशिशों के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। जिससे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है और दोनों युवकों के परिजनों का रो-रो कर बुरे हाल हैं।मलवे की भारी मात्रा को देखते हुए प्रशासन ने देहरादून से डाग स्क्वायड की टुकड़ी को को भी घटनास्थल पर भेज दिया है।

अब मौके पर एसएसबी की खोजी टीम और देहरादून से डाग स्क्वायड की टीम भी घटनास्थल पर दोनों लापता युवकों की तलाशी में जुटे हुए हैं,तो दोनों युवकों के मिलने की कुछ आश बंधती नजर आ रही है।

रिपोर्ट – सुरेंद्र धनेत्रा

Check Also

सरकारी कर्मचारी के आश्रित नहीं बन सकेंगे बीमा एजेंट, सरकार ने 24 साल बाद बदले नियम

Dehradun: उत्तराखंड में अब सरकारी कर्मचारियों के आश्रित बीमा एजेंट नहीं बन सकते। कर्मचारी दो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *