उत्तराखण्ड

एकल महिला स्वरोजगार योजना, 212 महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए दी गई पहली किस्त की सहायता

Dehradun: मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण में 212 नई महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए पहली किस्त की सहायता राशि दी गई। वहीं पहले से योजना का लाभ ले रही 276 महिलाओं को दूसरी किस्त के रूप में 1.20 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की गई। यह राशि बुधवार को मुख्य सेवक सदन, कैंट …

Read More »

प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के नए कुलपति, आदेश जारी

प्रो.अम्बरीश कुमार महाजन को श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया है। शासन ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार यह नियुक्ति श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय अधिनियम, 2008 के प्रावधानों के तहत गठित चयन समिति की संस्तुति के आधार पर की गई है। लोकभवन से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रो.अम्बरीश कुमार महाजन का कार्यकाला …

Read More »

नर्सिंग एकता मंच का प्रदर्शन, बेरोजगारों ने किया आत्मदाह का प्रयास

Dehradun: नर्सिंग एकता मंच की ओर से बेरोजगार वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर करीब सात माह से धरने पर बैठे हैं। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के आवास का घेराव करने गए बेरोजगारों की जब बात नहीं बनी तो उनमें आक्रोश बढ़ गया। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी महिला ने  फिनायल पी लिया। पुलिस ने महिला को अस्पताल में …

Read More »

गढ़वाल वन प्रभाग के दमदेवल रेंज में मादा गुलदार की मौत

रीठाखाल: गढ़वाल वन प्रभाग के दमदेवल रेंज के अंतर्गत रीठाखाल संगलाकोटी मार्ग पर पुराने पशु चिकित्सालय भवन के पास बुधवार को एक गुलदार मृत अवस्था में मिला है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। वन विभाग ने उसे कब्जे में लेकर नियमानुसार विभागीय कार्रवाई शुरू की। रेंज अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि ग्रामीणों …

Read More »

महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का काम कर रही है भाजपा सरकार:महाराज

लखपति दीदी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में 48 लखपति दीदी सम्मानित एकेश्वर। लखपति दीदी योजना का उद्देश्य केवल महिलाओं की आय बढ़ाना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और समाज में नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए सक्षम बनाना भी है। आज देशभर में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी करोड़ों महिलाएँ अपने परिश्रम और कौशल के बल पर परिवार और समाज …

Read More »

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 3211 पदों पर भर्ती शुरू

Dehradun: महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के 3211 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। विभाग के निदेशक बंशी लाल राणा के मुताबिक इसके लिए 29 जुलाई तक आवेदन जमा किए जाएंगे। विभाग के निदेशक के मुताबिक भर्ती के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अभ्यर्थी को उसी राजस्व गांव को निवासी होना चाहिए। जबकि शहरी क्षेत्रों …

Read More »

हरिद्वार गंगा कॉरिडोर को मिलेगी रफ्तार, 235 करोड़ की योजना का आज सीएम धामी करेंगे शिलान्यास

Haridwar: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को हरिद्वार में उत्तराखंड निवेश और आधारिक संरचना विकास बोर्ड के माध्यम से संचालित हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के तहत 235 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। हरिद्वार में तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार की हरिद्वार गंगा कॉरिडोर महत्वकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत पहले चरण विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। …

Read More »

भर्ती में तेजी न आने से अभ्यर्थी परेशान, आयोग ने 328 को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया

Haridwar: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा (लोअर पीसीएस) 2024 के साक्षात्कार कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के युवाओं में आक्रोश है। उनका कहना है कि आयोग ने 413 में से 328 अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया है। बाकी कब बुलाए जाएंगे, पता नहीं। इस कारण ये भर्ती 2027 तक पूरी होने …

Read More »

आयोग ने जारी किया नया सिलेबस, डिजिटल AI

Haridwar: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने कृषि विभाग में सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 (विकास शाखा) और सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 भर्ती परीक्षा का सिलेबस जारी कर दिया है। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को डिजिटल एआई, रोबोटिक्स के सवालों का भी सामना करना होगा। कई भर्ती परीक्षाओं का सिलेबस न होने की वजह से अटकी हुई थीं। इन परीक्षाओं …

Read More »

पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या

Haridwar: थाना क्षेत्र स्थित पथरेश्वर महादेव मंदिर में रहने वाले दो साधुओं की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों के शव मंदिर के पास जंगल में गड्ढा खोदकर दबाए गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मामले में दो दिन पहले मंदिर में ठहरे तीन साधुओं पर हत्या का संदेह …

Read More »