प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 3211 पदों पर भर्ती शुरू

Dehradun: महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के 3211 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। विभाग के निदेशक बंशी लाल राणा के मुताबिक इसके लिए 29 जुलाई तक आवेदन जमा किए जाएंगे।

विभाग के निदेशक के मुताबिक भर्ती के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अभ्यर्थी को उसी राजस्व गांव को निवासी होना चाहिए। जबकि शहरी क्षेत्रों में अभ्यर्थी वार्ड क्षेत्र का निवासी हो। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए न्यूनतम शैक्षिक अर्हता राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की गई हो।

Check Also

गैरसैंण में दो दिन चलेगा विधानसभा सत्र, अब तक 31 विधायकों की ओर से 426 प्रश्न मिले

Dehradun: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में दो दिन सत्र चलेगा। सत्र को बेहतर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *