उत्तराखण्ड

रिटायर्ड दंपती व नौकरानी की बेरहमी से हत्या, प्लंबर ने पेचकस से किए वार, गिरफ्तार

Dehradun: देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णुलोक कॉलोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े प्लंबर राजकुमार ने पैसों के लेनदेन पर हुए विवाद में बुजुर्ग दंपती और बीच-बचाव करने पहुंची घरेलू सहायक महिला की पेचकस से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी घर से भागने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया …

Read More »

पर्वतीय इलाकों में कड़ाके की ठंड, मैदानों में भी पड़ेगा असर

Dehradun: प्रदेश में पोस्ट मानसून बारिश का दौर शुरू होने के साथ ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है। देहरादून में देर शाम मौसम ने करवट बदली और बारिश हुई। अगले कुछ दिनों में पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के तेज दौर के चलते तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई देगा। बारिश के …

Read More »

12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, शोभायात्रा में 40 टीमों ने दिखाई लोक संस्कृति की झलक

Dehradun: पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को 12 साल बाद शरदोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। सर्वे ग्राउंड से गांधी चौक तक भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा निकाली गई। इसमें उत्तराखंड की लोक संस्कृति के साथ देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक विविधता देखने को मिली। बारिश भी कलाकारों और दर्शकों का उत्साह कम नहीं कर सकी। शोभायात्रा का शुभारंभ सर्वे ग्राउंड …

Read More »

पर्वतीय क्षेत्रों को राहत: पहाड़ में निजी विश्वविद्यालय खोलना होगा आसान

Dehradun: उत्तराखंड में निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को आसान बनाने के लिए सरकार ने भूमि संबंधी मानकों में बदलाव को मंजूरी दी है। धामी कैबिनेट ने निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए निर्धारित नीति एवं मानकों में संशोधन को स्वीकृति दी है। इसका लाभ विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में विश्वविद्यालय स्थापित करने के इच्छुक संस्थानों को मिलेगा। संशोधित व्यवस्था …

Read More »

पहाड़ी क्षेत्रों में डॉक्टरों को मिलेगा ज्यादा वेतन, धामी कैबिनेट में मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी

Dehradun: पुष्कर सिंह धामी सरकार ने रविवार को कैबिनेट बैठक में सीनियर रेजीडेंट, जूनियर रेजीडेंट डॉक्टरों और डिमॉन्स्ट्रेटर का वेतन बढ़ाने का निर्णय लिया। पहाड़ी क्षेत्रों में कार्यरत चिकित्सकों के मानदेय में मैदानी क्षेत्रों की तुलना में अधिक बढ़ोतरी की गई है, ताकि उन्हें पर्वतीय क्षेत्रों में सेवा के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। कैबिनेट के निर्णय के अनुसार, पहाड़ी …

Read More »

हरिद्वार को तीन रेल सेवाओं की सौगात, एक का हुआ विस्तार, दो के संचालन काे मंजूरी

Dehradun: उत्तराखंड में रेल कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रेलवे मंत्रालय ने बांद्रा टर्मिनस–दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस का हरिद्वार तक विस्तार करने के साथ ही हरिद्वार–वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार–ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को मंजूरी प्रदान की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

Read More »

युवक की हत्या का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उजाड़ दिया अपना सुहाग

प्रेमनगर: प्रेमनगर के मांडूवाला में डॉल्फिन कॉलेज के पास जंगल में मिले युवक के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मृतक को पत्नी के प्रेम संबंध की जानकारी हो गई थी और उसने दोनों को जान से मारने …

Read More »

राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से भाजपा के प्रत्याशी का नाम घोषित

Dehradun: भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड से दिनेश आर्य को प्रत्याशी घोषित किया है। दिनेश आर्य नैनीताल के रहने वाले हैं। वह पूर्व में नैनीताल जिला अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में दायित्व धारी भी हैं। …

Read More »

युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी

Dehradun: राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने युवाओं को बड़ी सौगात दी। बैठक में कुक्कुट पालन, विभागीय समन्वय और युवाओं की स्किलिंग से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगाई गई। आज हुई इस बैठक …

Read More »

प्रदेश में SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.41 लाख वोटर बाहर, ये हैं अपडेट

Dehradun: मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) के बाद उत्तराखंड की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। आठ जून से शुरू हुए एसआईआर के तहत प्रदेशभर में कुल 9,41,685 वोट काटे गए हैं। जबकि प्री-एसआईआर के दौरान व इससे पहले 4,53,459 वोट काटे गए थे। प्री-एसआईआर और एसआईआर के मिलाकर कुल 13,95,144 वोट कटे हैं। …

Read More »