Dehradun: इलाज करते हो या हम करें तुम्हारा इलाज़…। फिल्मी अंदाज में दो युवकों ने दून अस्पताल की इमरजेंसी में डॉक्टर के माथे पर पिस्तौल लगाकर धमकी दे डाली। घबराए डॉक्टर ने शोर मचाया तो अस्पताल में मरीज और स्टाफ इकट्ठा हो गया। इसी बीच पता चला कि पिस्तौल नकली है तो युवकों को लोगों ने दबोच लिया, लेकिन एक युवक वहां से भागने सफल हो गया।
लोगों ने दूसरे को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कुछ देर बाद पुलिस ने दूसरे को भी धर दबोचा। युवकों की इस दुस्साहस भारी घटना से डॉक्टरों में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने कुछ देर बाद कार्य बहिष्कार की घोषणा भी कर डाली। इस दौरान करीब दो घंटे तक मरीजों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।
पुलिस जांच में पता चला कि पिस्तौल सिगरेट जलाने वाला एक लाइटर था।इमरजेंसी में तैनात डॉ. मुहम्मद आमिर खान ने बताया कि वह शाम सात बजे के आसपास इमरजेंसी के अंदरूनी कक्ष में मरीज को देख रहे थे। उनके साथ और चिकित्सक भी थे। इस बीच दो युवक आए और इलाज करने के लिए कहने लगे। डॉ. आमिर ने उन्हें पर्चा बनाकर लाइन में आने को कहा तो आरोपियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और धमकाने लगे।
Success Pages News Portal