गैरसैंण में दो दिन चलेगा विधानसभा सत्र, अब तक 31 विधायकों की ओर से 426 प्रश्न मिले

Dehradun: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में दो दिन सत्र चलेगा। सत्र को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए विधानसभा सचिवालय तैयारी को अंतिम रूप दे रहा है। सत्र के लिए अब तक 31 विधायकों की ओर से 426 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं।

बुधवार को यमुना कालोनी स्थित आवास पर प्रेसवार्ता में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विधानसभा सत्र की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 27 अक्तूबर को 11 बजे सत्र शुरू होगा। हम सत्र को बेहतर और सुचारु रूप से संचालित करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस बार भी भराड़ीसैंण में सभी सुविधाएं व्यवस्थित होंगी। बताया कि विधानसभा सचिवालय को अब तक पक्ष और विपक्ष के 31 विधायकों से 426 प्रश्न प्राप्त हुए हैं।

Check Also

13 नवंबर को दून विवि में होगा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, राज्य के विकास को लेकर होगा मंथन

Dehradun: प्रदेश के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों की सहभागिता के लिए 13 नवंबर को दून …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *