गोरखपुर के श्रीकृष्णा पांडेय को युवा पुरस्कार से किया सम्मानित

देहरादून: देहरादून में आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सम्मेलन का आज आखिरी दिन था। इस मौके पर सीएम धामी भी सम्मेलन में पहुंचे। परिषद के पदाधिकारियों ने प्रतीक चिन्ह देकर सीएम को सम्मानित किया। वहीं, ‘प्रो. यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार’ की भी घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोरखपुर के युवा श्रीकृष्णा पांडेय को पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि यह पुरस्कार वर्ष 1991 से प्राध्यापक यशवंतराव केलकर की स्मृति में दिया जा रहा है, जिन्हें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के शिल्पकार के रूप में जाना जाता है।

Check Also

गैरसैंण में दो दिन चलेगा विधानसभा सत्र, अब तक 31 विधायकों की ओर से 426 प्रश्न मिले

Dehradun: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में दो दिन सत्र चलेगा। सत्र को बेहतर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *