कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत आज से पांच दिवसीय गढ़वाल दौरे पर

Dehradun: स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत चमोली में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को परखेंगे। 13 मई से गढ़वाल क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। कैबिनेट मंत्री पांच दिवसीय दौरे की शुरूआत श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से करेंगे। मंगलवार को सिमखेत में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

बुधवार को डॉ. रावत कलगड़ी मल्ली में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद राजकीय इंटर कॉलेज कालौं के नव निर्मित भवन तथा पटोटी के बहुउद्देशीय पंचायत भवन का लोकार्पण करेंगे साथ ही वह प्राथमिक विद्यालय कालौं व चमगांव के स्वीकृत भवन व सौंदर्यीकरण का शिलान्यास करेंगे। 

बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री डॉ. रावत भुवनेश्वरी में ब्रिगेडियर विद्याधर जुयाल संस्कृत विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग कर नव प्रवेशित छात्रों के मंगल स्नान एवं यज्ञोपवीत संस्कार में हिस्सा लेंगे और उन्हें दीक्षारंभ की शुभकामनाएं प्रेषित करेंगे।

16 व 17 मई को कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत चमोली जनपद के दौरे पर रहेंगे। जहां वह चार धाम यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इस दौरान वह यात्रा मार्गों पर स्थित स्वास्थ्य विभाग की स्थाई व अस्थाई चिकित्सा इकाइयों का भी निरीक्षण करेंगे।

Check Also

विदेशी भी चखेंगे प्रदेश की राजमा और हल्दी का स्वाद, कनाडा-यूएई के बाजारों में बढ़ रही मांग

Dehradun: अमेजन ग्लोबल और वॉलमार्ट जैसे अंतरराष्ट्रीय प्लेटफॉर्मों के जरिये उत्तराखंड की हल्दी और चकराता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *