मुनस्यारी सड़क हादसे में पांच पर्यटकों की मौत,कई घायल

बीएसएनके न्यूज संवाददाता / बागेश्वर डेस्क। बागेश्वर से मुनस्यारी जा रहे पर्यटकों का वाहन भीषण हादसे का शिकार हो गया है। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद राहत और बचाव की टीम मौके पर पहुँची, और राहत एवं बचाव कार्य कर मृतकों और घायलों को खाई से निकाला। मृतकों के शव का पंचनामा भरकार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार कपकोट के फरसाली में बुधवार को दो वाहनों (वाहन संख्या यूके 04 पीए 1755 व वाहन संख्या यूके 04 पीए 1376) की टक्कर हो गई। जिसमें पांच बंगाली पर्यटकों की मौत हो गई है। हादसे का शिकार पर्यटक बागेश्वर से मुनस्यारी जा रहे थे। वहीं इस हादसे में कईयों के घायल होने की भी सूचना है। घायलों को कपकोट अस्पताल में भर्ती किया गया।

बताया गया कि दो वाहनों की आपस में टक्कर के बाद एक वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया। जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। वाहन में 12 लोग सवार थे। जिसमें से सात लोग घायल हो गए हैं। वहीं पांच की मौत हुई है, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। विधायक बलवंत सिंह भौर्याल ने घटना स्थल का दौरा किया और स्वास्थ्य केंद्र जाकर घायलों का हाल चाल भी जाना। उपजिलाधिकारी कपकोट पारीतोश वर्मा और तहसीलदार पूजा शर्मा ने घटना स्थल का दौरा किया। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Check Also

घटनास्थल से जवानों ने तीन साल की बच्ची को ऐसे निकाला, सीने से लगाकर एम्स ऋषिकेश तक लाए

उत्तराखंड में गूलर बस हादसे के बीच तीन साल की मासूम आयरा को बचाने के लिए एसडीआरएफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *