नवनियुक्त गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने किया पदभार ग्रहण

स्थानीय संवाददाता/ पौड़ी गढ़वाल। नवनियुक्त गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने आज मंडल मुख्यालय पौड़ी में पदभार ग्रहण कर लिया है। आयुक्त का मंडल मुख्यालय आगमन पर जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे,अपर आयुक्त नरेन्द्र सिंह क्वीरियाल तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारियों ने स्वागत किया।

इस दौरान पत्रकारों से रूबरू होते हुए गढ़वाल आयुक्त ने कहा कि गढ़वाल मंडल की जो भौगोलिक परिस्थितियां तथा अन्य जो कार्य हैं उनसे काफी वाकिफ हूँ। उन्होंने कहा कि वर्तमान में मंडल में कई महत्वकांक्षी व महत्वपूर्ण विकास योजनाएं चल रही हैं, उनको गति दी जाने की आवश्यकता है।

गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने अपर आयुक्त से मंडल में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चारधाम कार्य, सड़क योजना, ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेल परियोजना, केदारनाथ पुर्ननिर्माण तथा बद्रीनाथ में जो कार्य करने की योजना बनाई जा रही है उनमें शीघ्रता से कार्य किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि जनपदों में जिला सेक्टर, राज्य सेक्टर तथा केंद्र सेक्टर में जो कार्य हो रहे हैं उसमें केंद्र व राज्य सरकार की जो योजनाएं हैं उनपे निरन्तर रूप से अनुश्रवण किया जाएगा व गति देने की प्राथमिकता रहेगी।

साथ ही उन्होंने कहा कि बीते माह आई आपदा में जो लोग प्रभावित हुए हैं उनको जो भी आवश्यकता होगी उसे पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीतकालीन ऋतु में कुछ हिमालय क्षेत्रों में बर्फबारी आदि की आकांक्षाएं हैं तथा उसकी क्या तैयारी की गई है उसके लिए समस्त जनपदों के जिलाधिकारियों से समीक्षा बैठक की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि संभावित कोरोना की स्थिति से सतर्क रहने हेतु सम्बंधित अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी श्रीनगर अजयबीर सिंह, उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या टी एस अन्ना, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत, प्रधान सहायक धीरज कण्डारी, विजय कुमार नैथानी, सहायक व्यक्तिक राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।

रिपोर्ट- वीरेंद्र रावत

Check Also

घटनास्थल से जवानों ने तीन साल की बच्ची को ऐसे निकाला, सीने से लगाकर एम्स ऋषिकेश तक लाए

उत्तराखंड में गूलर बस हादसे के बीच तीन साल की मासूम आयरा को बचाने के लिए एसडीआरएफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *