सीएनजी और पीएनजी होगी सस्ती, गोल्डन कार्ड में बढ़ाया अंशदान

Dehradun: उत्तराखंड में सीएनजी और पीएनजी सस्ती होगी। कैबिनेट ने नेचुरल गैस पर वैट की दर 20 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत करने को मंजूरी दे दी। वहीं, बुजुर्ग कलाकारों, लेखकों की मासिक पेंशन में दोगुनी बढ़ोतरी कर दी है। आयुष्मान योजना को बीमा मोड पर संचालित करने के साथ कर्मचारियों व पेंशनरों को गोल्डन कार्ड पर कैशलेस इलाज के लिए हर माह लिए जाने वाले अंशदान 200 से 450 रुपये तक बढ़ा दिया गया है।

बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 11 प्रस्तावों पर मुहर लगी। प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम व सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी। उपनल कर्मचारियों को समान कार्य, समान वेतन का प्रस्ताव अगली कैबिनेट के लिए बढ़ा दिया गया है। प्रदेश में हरित और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने नेचुरल गैस (पीएनजी व सीएनजी) पर वैट की दर पांच प्रतिशत करने को मंजूरी दी है। इससे प्रदेश में पीएनजी व सीएनजी सस्ती हो जाएगी।आयुष्मान व अटल आयुष्मान योजना को शतप्रतिशत इंश्योरेंस मोड में संचालित होगी। कर्मचारियों व पेंशनरों को कैशलेस इलाज के लिए गोल्डन कार्ड योजना हाईब्रीड मोड में संचालित होगी, जिसके तहत पांच लाख रुपये से कम खर्च का इलाज इंश्योरेंस मोड पर और पांच लाख रुपये से अधिक का इलाज का खर्च ट्रस्ट मोड में किया जाएगा। कैशलेस इलाज के लिए कर्मचारियों व पेंशनरों के वेतन व पेंशन से हर माह लिए जाने वाले अंशदान में श्रेणी के अनुसार 200 से 450 रुपये तक बढ़ाया गया है। इसके साथ ही कैबिनेट ने गोल्डन कार्ड बकाये के करीब 125 करोड़ रुपये भी सरकार के स्तर से वहन करने का निर्णय लिया है।

Check Also

सरकारी कर्मचारी के आश्रित नहीं बन सकेंगे बीमा एजेंट, सरकार ने 24 साल बाद बदले नियम

Dehradun: उत्तराखंड में अब सरकारी कर्मचारियों के आश्रित बीमा एजेंट नहीं बन सकते। कर्मचारी दो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *