समर वैली स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के बाद कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Dehradun: देहरादून के नामी समर वैली स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ और बदसलूकी के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। स्कूल का गेट नहीं खोले जाने पर कार्यकर्ता गेट पर चढ़कर दूसरी ओर कूद गए।

डालनवाला स्थित समर वैली स्कूल में 11वीं की छात्रा ने फिजिक्स के शिक्षक पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था। शिकायती पत्र में शिक्षक के खिलाफ 15 छात्राओं ने हस्ताक्षर किए। शुक्रवार को मामले में स्कूल में हंगामा हुआ। आरोप है कि शिकायत करने पहुंची छात्रा और उसकी मां को स्कूल परिसर में घंटों रोके रखा गया और बाहर नहीं जाने दिया गया। स्कूल के गेट बंद कर ताले लगा दिए गए। मामला बढ़ने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं, आरोपों के सामने आने के बाद संबंधित शिक्षक को निलंबित किए जाने की बात सामने आई है।

परिजनों के मुताबिक, छात्राओं ने शिक्षक के व्यवहार को लेकर स्कूल की प्रिंसिपल को लिखित शिकायत दी थी। शिकायती पत्र में 15 छात्राओं ने शिक्षक पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया है। छात्राओं की शिकायत पर स्कूल प्रबंधन की ओर से की गई कार्रवाई और मामले को संभालने के तरीके को लेकर परिजनों ने नाराजगी जताई।

परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बाद प्रबंधन के एक व्यक्ति ने छात्रा से उन्हें छूकर बताने को कहा कि शिक्षक ने किस तरह गलत तरीके से छुआ था। इस जवाब को लेकर छात्रा और उसके परिजनों ने आपत्ति जताई। उनका कहना था कि छात्राओं की शिकायत को गंभीरता से सुनने और उचित कार्रवाई करने के बजाय उनके साथ असंवेदनशील व्यवहार किया गया।

शिकायत लेकर स्कूल पहुंची छात्रा की मां ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रबंधन ने उन्हें और उनकी बेटी को परिसर में रोक लिया। काफी देर तक बाहर नहीं जाने दिया गया। उन्होंने इसे बंधक बनाए जाने जैसा बताते हुए पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। इस दौरान स्कूल परिसर में हंगामे की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।

Check Also

सरकारी कर्मचारी के आश्रित नहीं बन सकेंगे बीमा एजेंट, सरकार ने 24 साल बाद बदले नियम

Dehradun: उत्तराखंड में अब सरकारी कर्मचारियों के आश्रित बीमा एजेंट नहीं बन सकते। कर्मचारी दो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *