सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड 71 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार, चांदी 83,000 रुपये से हुई महंगी

कई देशों में युद्ध और डॉलर की अपेक्षा गोल्ड रखने की शुरुआत से सोना पहली बार 71 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चला गया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि सोने के दाम एक माह में करीब 8500 रुपये बढ़े हैं वहीं चांदी भी 83 हजार रुपये प्रतिकिलो पहुंच गई है। सहालग के सीजन में सोने-चांदी के दाम और बढ़ने की संभावना है।

सराफा कारोबारी राजेश अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 71300 रुपये और चांदी 83 हजार रुपये किलो हो गई है। बताया कि एक महीने में चांदी आठ हजार और सोने के दाम में 8500 रुपये का इजाफा हुआ है।

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने बताया कि सोना लगातार नई ऊंचाइयों पर जा रहा है। ऐसे में लोग बहुत जरूरी होने पर खरीदारी करने को मजबूर हैं। कारोबारियों का कहना है कि पश्चिमी देशों में हो रहे युद्ध और गोल्ड की डिमांड बढ़ने के कारण वहां की सरकारों की ओर से सोने को संग्रहित किया जा रहा है।

Check Also

विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज, उत्तराखंड क्रांति दल ने की 18 प्रत्याशियों की सूची तैयार

Dehradun: उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तैयारियां तेज कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *