सुमेरुसैंण को मिली ₹60 लाख की सौगात, नवनिर्मित पशु सेवा केंद्र का लोकार्पण

पौड़ी- विकासखंड द्वारीखाल के सुमेरुसैंण में क्षेत्रीय पशुपालकों की सुविधा हेतु ₹60 लाख की लागत से निर्मित पशु सेवा केंद्र का लोकार्पण गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट ने केंद्र का उद्घाटन कर इसे क्षेत्रवासियों को समर्पित किया।

विधायक ने कहा कि पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है और इस प्रकार के केंद्रों की स्थापना से पशुपालकों को समय पर उपचार, टीकाकरण एवं अन्य आवश्यक सेवाएं सुलभ होंगी। उन्होंने बताया कि इस केंद्र का निर्माण जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की विशेष पहल पर जिला योजना के तहत किया गया है, जो प्रशासन की जनहितकारी सोच को दर्शाता है।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल शर्मा ने जानकारी दी कि इस पशु सेवा केंद्र के संचालन से आसपास के दर्जनों गांवों के पशुपालकों को लाभ मिलेगा। इससे पशुधन के स्वास्थ्य में सुधार होगा और पशुपालकों की आय में भी वृद्धि की संभावना है।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुनीता देवी, मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह बिष्ट तथा ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता श्रीपति डोभाल ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीलम पुरोहित, पशुधन प्रसार अधिकारी राकेश कुमार सहित विभागीय कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Check Also

घटनास्थल से जवानों ने तीन साल की बच्ची को ऐसे निकाला, सीने से लगाकर एम्स ऋषिकेश तक लाए

उत्तराखंड में गूलर बस हादसे के बीच तीन साल की मासूम आयरा को बचाने के लिए एसडीआरएफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *