उत्तराखंड में एबीवीपी ने लहराया परचम, 58 अध्यक्ष और 52 बने उपाध्यक्ष

Dehradun: एक साल के अंतराल के बाद बीते शनिवार को प्रदेश भर के महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव संपन्न हो गए। उधर चुनाव परिणामों से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में खुशी की लहर है। प्रदेश भर में संगठन के 58 अध्यक्ष तो 52 उपाध्यक्ष चुने गए हैं।

इस संबंध में रविवार को संगठन के प्रांत कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए एबीवीपी के प्रदेश मंत्री ऋषभ रावत ने बताया, प्रदेश भर के महाविद्यालयों में संगठन ने 47 महासचिव, 51 कोषाध्यक्ष, 50 सहसचिव, 62 विवि प्रतिनिधि, छह सांस्कृतिक सचिव, छह छात्रा उपाध्यक्ष समेत कुल 332 पदों पर जीत का परचम फहराया है। कहा, यह विजय केवल परिषद की विजय नहीं, बल्कि हर उस विद्यार्थी की विजय है, जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानता है।

कहा, सैन्य भूमि उत्तराखंड में शहीद भगत सिंह की जयंती के दिन मिली यह विजय उत्तराखंड और पहाड़ की जीत है। छात्रशक्ति ने अपने अपार स्नेह और आशीर्वाद से एक बार फिर यह प्रमाणित कर दिया है कि उनका अडिग विश्वास सदैव उस संगठन के साथ रहा है, जो निष्ठापूर्वक छात्रहितों की रक्षा और राष्ट्रनिर्माण के पथ पर अग्रसर रहता है।

Check Also

गैरसैंण में दो दिन चलेगा विधानसभा सत्र, अब तक 31 विधायकों की ओर से 426 प्रश्न मिले

Dehradun: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में दो दिन सत्र चलेगा। सत्र को बेहतर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *