कांग्रेस में उपेक्षा से आहत महिलाओंं ने ली भाजपा की सदस्यता

बीएसएनके न्यूज संवाददाता / देहरादून डेस्क। कांग्रेस नेताओ द्वारा राजनीति में महिलाओं की उपेक्षा से सम्बन्धित बयान से आहत कांग्रेस से जुड़ी दर्जनों महिलाओंं ने भाजपा का दामन थाम लिया। रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में करीब 70 महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

रविवार को भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत के नेतृत्व में 70 महिलाओं को भारतीय जनता पार्टी में शामिल किया गया । भाजपा में शामिल होने वालों में अधिकतर मुस्लिम महिलाओं रही। इस अवसर पर दीप्ति रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा महिला उत्थान एवं उनके कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई है।

मोदी सरकार ने महिलाओं के सम्मान बढ़ाने एवं उनको आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है। इस कारण आज पूरे देश मे महिलाओं का भाजपा के प्रति आकर्षण बढ़ा है। उन्होंने कहा कि महिलाओंं को आगे बढ़ाने की दिशा में कांग्रेस का दोहरा रवैया रहा है। एक और प्रियंका गाँधी राजनीति में महिलाओंं को 40 प्रतिशत आरक्षण की वकालत कर रही है और दूसरी ओर महिलाओंं के लिए बयानों में उपेक्षा का राग अलापा जा रहा है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री मधु भट्ट,प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुरायल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा कंचन ठाकुर ,कार्यालय प्रभारी मंजू कौशिक ,सुधा रावत भी उपस्थित रही।

 

Check Also

उत्तराखंड महिला आयोग ने लिया संज्ञान, अध्यक्ष ने की मंत्री से मुलाकात

Dehradun: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से जुड़े कथित पारिवारिक विवाद, मानसिक प्रताड़ना और वायरल वीडियो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *