यात्रा कार्यालय को ऋषिकेश से दून शिफ्ट करने का विरोध करेगी आप: डॉ. राजे सिंह

बीएसएनके न्यूज संवाददाता / ऋषिकेश डेस्क। आम आदमी पार्टी के ऋषिकेश विधानसभा प्रभारी डॉ. राजे सिंह नेगी ने कहा कि चारधाम यात्रा के मुख्य द्वार ऋषिकेश से गढ़वाल मंडल विकास निगम का कार्यालय देहरादून शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। अगर ऐसा किया गया तो इसका हर संभव विरोध किया जाएगा। पर्यटन का हब ऋषिकेश में होने का मुख्य कारण यात्रा कार्यालय की गतिविधियां रही है।

जिससे यहां का पर्यटन पला ओर बढ़ा है। किन्तु सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि यात्रा कार्यालय को मुख्यालय शिफ्ट करने की कवायद काफी जोरो से चल रही है। उन्होंने कहा ये तुगलकी फरमान पर्यटन को मजबूती प्रदान नही करेगा, बल्कि इससे निगम को भारी नुकसान हो सकता है।

इसका मूल्यांकन वर्ष 2018 में निगम प्रबन्धन भुगत चुका है जब निगम के स्वागत पटल, आवास आरक्षण को देहरादून में शिफ्ट किया गया। बाद में जन विरोध और लगातार नुकसान को देखते हुए पहले स्वागत पटल को ऋषिकेश वापस कर एक वर्ष में ही आवास आरक्षण को ऋषिकेश शिफ्ट कर दिया गया। निगम प्रबन्धन को जन भावनाओं के मध्यनजर यात्रा कार्यालय को ऋषिकेश में ही हर पहलू से संचालित करने की पहल करनी चाहिए।

मौके पर संगठन मंत्री दिनेश असवाल, अजय रावत, प्रभात झा, सुनील सेमवाल, गोविंद रावत, कमलेश्वर जखमोला, चन्द्र मोहन भट्ट, मनमोहन नेगी आदि उपस्थित थे।

 

Check Also

घटनास्थल से जवानों ने तीन साल की बच्ची को ऐसे निकाला, सीने से लगाकर एम्स ऋषिकेश तक लाए

उत्तराखंड में गूलर बस हादसे के बीच तीन साल की मासूम आयरा को बचाने के लिए एसडीआरएफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *