एसजेवीएन द्वारा ऊर्जा संरक्षण पर राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का किया जाएगा आयोजन

बीएसएनके न्यूज संवाददाता / देहरादून डेस्क। एसजेवीएन द्वारा ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी(बीईई), विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में हिमाचल प्रदेश में राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। एसजेवीएन, हिमाचल प्रदेश में राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता के आयोजन हेतु नोडल एजेंसी है। कक्षा पांचवीं से दसवीं तक के विद्यार्थी, दो ग्रुप अर्थात ग्रुप ए ( कक्षा पांचवीं से सातवीं) तथा ग्रुप बी (कक्षा आठवीं से दसवीं) इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पात्र हैं ।

निगम की निदेशक (कार्मिक), गीता कपूर ने बताया कि इस राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए दिनांक 30 नवम्बर, 2021 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन खुला है। इसके अतिरिक्‍त, स्‍कूलों द्वारा निर्धारित रजिस्‍ट्रेशन फॉर्म ईमेल (irsection.chq@sjvn.nic.in) के माध्‍यम से या स्‍टेट नोडल अधिकारी, राज्‍य स्‍तरीय चित्रकला प्रतियोगिता 2021, एसजेवीएन शिमला के कार्यालय में जमा करवाया जा सकता है। विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन अपने स्तर पर या अपने स्कूल के माध्यम से वेबसाइट www.bee-studentsaward.in पर करवा सकते हैं। चित्रकला प्रतियोगिता मुख्य थीम, “आजादी का अमृत महोत्सव ” पर आधारित है और पेंटिंग प्रतियोगिता के विषय हैं:

1 – ऊर्जा दक्ष भारत 2 – स्वच्छ ग्रह

उन्होंने यह भी कहा कि दिनांक 05 दिसम्बर,2021 को हिमाचल प्रदेश राज्य के लिए यह राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होनी निश्चित हुई है और तीन लोकेशन-शिमला,झाकड़ी और हमीरपुर में आयोजित की जाएगी। प्रतिभागी अपने निवास के निकट की लोकेशन पर जाकर इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं ।

गीता कपूर ने यह भी अवगत करवाया कि दोनों ग्रुपों के लिए प्रथम पुरस्कार रू.50,000/- प्रत्येक जबकि द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमश: रू.30,000/- और रू.20,000/- प्रत्येक का होगा। इसके साथ ही रू.7500/- प्रत्येक के दस प्रोत्साहन पुरस्कार भी दोनों श्रेणियों के लिए दिए जाएंगे।

प्रत्येक ग्रुप की तीन सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग्स को राष्ट्रीय स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता हेतु अग्रेषित किया जाएगा तथा विजेताओं का निर्णय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स के आधार पर किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्तर पर पेंटिंग प्रतियोगिता के दोनों श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार रू.1,00,000/- प्रत्येक तथा द्वितीय और तृतीय पुरस्कार क्रमश: रू.50,000/- तथा रू.30,000/- प्रत्येक प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, दोनों ग्रुपों के लिए रू.15,000/- प्रत्येक के दस प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए जाएंगे ।

एसजेवीएन हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2004 से राज्य स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता के आयोजन की नोडल एजेंसी है। एसजेवीएन द्वारा आयोजित की जाने वाली यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों की सृजनात्मकता दर्शाने का एक अनुकरणीय प्रयास है और विद्यार्थियों को उर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक भी करता है।

 

 

Check Also

रेखा आर्या प्रकरण, अपनी मंत्री के बचाव में नजर आए सीएम धामी

dehradun: रेखा आर्या प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने मंत्री के बचाव में नजर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *