एसजेवीएन में राष्‍ट्रीय एकता दिवस का किया आयोजन,दिलाई शपथ

बीएसएनके न्यूज संवाददाता/ देहरादून डेस्क। प्रत्‍येक वर्ष सरदार वल्‍लभ भाई पटेल की जयंती मनाने तथा राष्‍ट्र की एकता तथा अखंडता को बनाए रखने की प्रतिबद्धता को सशक्‍त करने के लिए 31 अक्‍तूबर को राष्‍ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

राष्‍ट्र की आंतरिक सुरक्षा के लिए किसी भी प्रकार के खतरे का सामना करने के लिए, एसजेवीएन की निदेशक (कार्मिक), गीता कपूर ने कर्मचारियों को राष्‍ट्रीय एकता दिवस शपथ दिलाई। इस अवसर पर सुशील शर्मा, निदेशक (विधुत ), मुख्‍य महाप्रबंधक(मा.सं.), एस.पटनायक एसजेवीएन के अन्‍य अधिकारियों सहित उपस्थित थे।

इस अवसर पर गीता कपूर ने स्‍वतंत्र भारत के राष्‍ट्रीय एकीकरण के वास्‍तुकार के रूप में सरदार वल्‍लभ भाई पटेल की भूमिका और उपलब्धियों की सराहना की। उन्‍होंने आगे कहा कि भारत का एकीकरण सरदार वल्‍लभ भाई पटेल के विज़न और कार्यान्‍वयन से ही संभव हुआ। उन्‍होंने सभी से देश और संगठन के विकास एवं प्रगति के लिए देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में सतर्कता से योगदान देने का आग्रह किया।

कोविड-19 के विरूद्ध निवारक उपायों तथा दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए कारपोरेट मुख्‍यालय, शिमला में केन्‍द्रीयकृत पब्लिक एड्रेस सिस्‍टम के माध्‍यम से शपथ दिलाई गई। इसी प्रकार, एसजेवीएन के विभिन्‍न कार्यालयों/परियोजना स्‍थलों में कर्मचारियों को राष्‍ट्रीय एकता दिवस शपथ दिलाई गई।

 

Check Also

रेखा आर्या प्रकरण, अपनी मंत्री के बचाव में नजर आए सीएम धामी

dehradun: रेखा आर्या प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने मंत्री के बचाव में नजर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *