हुंकार रैली निकालकर दिखाई ताकत,कविंद्र इष्टवाल सैकड़ों समर्थकों संग निकले देहरादून

बीएसएनके न्यूज संवाददाता / सतपुली डेस्क। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के देहरादून आगमन को लेकर चौबट्टाखाल विधानसभा के कांग्रेसियों के द्वारा हुंकार रैली निकालकर अपने समर्थकों के साथ देहरादून के लिए निकल पड़े l

कल विजय दिवस के मौके पर राहुल गांधी के देहरादून आगमन को लेकर आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के द्वारा सतपुली बाजार में अपने समर्थकों के साथ हुंकार रैली निकालते हुए जनसभा का आयोजन किया गया l

इस दौरान हजारों की संख्या में चौबट्टाखाल विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों से कांग्रेसी कार्यकर्ता सतपुली में जुड़े रहे l कांग्रेसी नेता कविंद्र इष्टवाल ने कहा कल 16 दिसंबर का दिन हमारे देश के लिए बड़ा गर्व का है l तात्कालिक प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा पाकिस्तान के दो टुकड़े कर विजयी गाथा लिखी गई l जिसे हम विजय दिवस के रूप में मनाते हैं l उन्होंने  कहा कि भाजपा झूठे वादों की सरकार है। लेकिन अब जनता जान चुकी है और भाजपा का झूठ चरम पर है ।

आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देगी और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। बीरोंखाल के ब्लॉक प्रमुख कांग्रेसी नेता राजेश कंडारी ने सतपुली बाजार में जनसभा का आयोजन किया l जनसभा में उन्होंने कहा कि बारी बारी से मुख्यमंत्री बदलने में लगी है। भाजपा और उत्तराखंड का विकास नहीं कर पा रही l क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री सतपाल महाराज पर क्षेत्र के विकास के साथ धोखा देने का आरोप लगाया और उनकी कोई भी घोषणा भी तक पूरी नहीं हुई है l

जनसभा के बाद हजारों की संख्या में समर्थकों को लेकर कवींद्र इष्टवाल ओर राजेश कंडारी द्वारा देहरादून राहुल गांधी की कल होने वाली रैली के लिए  रवाना हो गए l कार्यक्रम का संचालन पूनम कैतुरा ने किया।

इस दौरान चौबट्टाखाल विधानसभा प्रभारी राजीव वर्मा,नगर अध्यक्ष सुरजन रौतेला,चद्रमोहन सिंह,जिला पंचायत सदस्य राधा कंडारी,पूनम कैतुरा,पूर्व सैनिक शिशुपाल सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष पोखडा अरुणोदय बिष्ट,ब्लॉक अध्यक्ष एकेश्वर महेंद्र रावत, ब्लॉक अध्यक्ष बीरोंखाल जगदीश बिष्ट,गिरीश सुंद्रियाल,विमल कोली सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट – वीरेंद्र रावत

Check Also

चमक रहीं हिमालय की बर्फीली चोटियां, गुनगुने मौसम और कुदरती नजारों का लुत्फ उठा रहे पर्यटक

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में चटख धूप खिलने से मौसम खुशनुमा हो गया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *