जन-जन की सरकार जन–जन के द्वार अभियान के तहत लहेड़ा में लगा शिविर, 196 लोगों को मिला योजनाओं का लाभ

पौड़ी- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के अंतर्गत विकासखंड कल्जीखाल की न्याय पंचायत लहेड़ा में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 33 शिकायतें दर्ज हुईं, जबकि 196 पात्र लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में 511 ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।

शिविर की अध्यक्षता एसडीओ गढ़वाल वन प्रभाग आयशा बिष्ट ने की। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को शेष शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा, जिससे ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।

नोडल अधिकारी शिविर एवं सहायक निबंधक सहकारिता सौरभ कुमार ने बताया कि शिविर में दर्ज 33 शिकायतों में से कई का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि 196 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया।

आयोजित शिविर में स्वास्थ्य विभाग, कृषि, उद्यान, आयुर्वेदिक एवं यूनानी, पशुपालन विभाग, ग्रामोत्थान, एनआरएलएम सहित अन्य 23 विभागों के स्टॉल लगाए गए थे, जहां ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ त्वरित सेवाएं उपलब्ध करायी गयी।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख गीता देवी, खंड विकास अधिकारी चंद्र प्रकाश बलूनी, वीपीडीओ नैना जैन, वीडीओ आशुतोष खुगशाल, सहकारिता समिति के सचिव यशवंत सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पीएलबी मनीष खुगशाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Check Also

गैरसैंण में दो दिन चलेगा विधानसभा सत्र, अब तक 31 विधायकों की ओर से 426 प्रश्न मिले

Dehradun: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में दो दिन सत्र चलेगा। सत्र को बेहतर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *