खस्ताहाल है विश्व प्रसिद्ध रूपकुंड,ब्रह्मताल,आली-वेदनी बुग्याल,लोहाजंग,लाटू धाम,मोनाल टॉप जाने वाली सड़क

स्थानीय संपादक बीएसएनके न्यूज / देवाल, चमोली। खबर जनपद चमोली के विधानसभा थराली के पिंडर घाटी से है।पिंडर घाटी के थराली-देवाल-वाण लाटू धाम के साथ ही विश्व प्रसिद्ध रूपकुंड-होमकुंड ट्रैक,आली-वेदनी बुग्यालों,ब्रह्मताल,मोनाल टॉप,भगुवाबासा,पिंडारी ग्लेशियर सहित दर्जनों आस्था,श्रद्धा एवं पर्यटक स्थलों को जाने वाला लोक निर्माण विभाग की एक मात्र मोटर मार्ग कितना जर्जर और खस्ताहालत में है इसकी बानगी आए दिन देखने और सुनने को मिलती है जब इस सड़क पर लगातार मोटर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। जिससे जान-माल का खतरा बना रहता है।

थराली से लगभग पचास कीलोमीटर के करीब की यह पूरी सड़क दुघर्टनाओं को नियंत्रित दे रही है और पूरी की पूरी सड़क गढ्ढों में पसरी पड़ी हुई है। यहां के लोगों की लाख कोशिशों और फरियादों के बाबजूद भी इस सड़क की दशा सुधारने की कोई पहल नहीं की जा रही है। जबकि यहां इस रूट पर विश्व भर से सालभर पर्यटकों, सरकार के प्रतिनिधियों और राजनेताओं,का आना जाना लगा रहता है।लेकिन सभी इसकी बुरी दशा को नजरंदाज कर जाते हैं।

बताते चलें कि प्रत्येक चौदह वर्षों में आयोजित होने वाली विश्व प्रसिद्ध हिमालयी महाकुंभ के नाम जानी जाने वाली उत्तराखंड की आराध्य देवी मां राजराजेश्वरी नंदा देवी राजजात और लोकजात का भी यही प्रमुख मार्ग है।तब लाखों श्रद्धालुओं, पर्यटकों को लेकर हजारों की संख्या में इस सड़क पर मोटर वाहनों का तांता लगा रहता है। दुर्भाग्य पूर्ण स्थिती है कि वही सड़क बदहाली के आंसू बहा रही है। वाहन चालकों ने भी कहा कि वह हर रोज अपनी और सवारियों की जान हथेली पर रखकर आवागमन करने के लिए मजबूर हैं।

अभी इस सड़क के खराब स्थिति के कारण 21 दिसंबर को ल्वाणी के पास एक डंफर सड़क पर ही पलट गया था जिसमें चालक व परिचायक बाल-बाल बचे थे। अभी यहां के लोग उस घटना से उबरे भी नहीं थे कि मिनि मसूरी के नाम से पहचाने जाने वाले लोहाजंग के पास खराब सड़क और जर्जर स्कपर के लिंटर के कारण फिर एक डंफर दुर्घटनाग्रस्त हो गया गनीमत रही कि ट्रक का पहिया कलमट का लेंटर में धंसने के कारण डंफर ट्रक वहां पर चल रहे राहगीरों के ऊपर पलटने से बाल-बाल बचा जिससे वहां पर बड़ा जानमाल का हादसा होने से टल गया।इसी तरह लोहाजंग से कुछ दूरी पर कुलिंग गांव के समीप भी ट्राला वाहन दल-दल में फंसा हुआ है।एक दिन में ही दो दो दुर्घटना के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।

स्थानीय व पर्यटन व्यवसाय से जुड़े हीरा सिंह गढ़वाली,हीरा सिंह रूपकुंडी,हरीशचंद्र सिंह आदि ने बताया कि शासन प्रशासन सहित क्षेत्रीय विधायक से भी इस सड़क के सुधारीकरण की गुहार कई सालों से लगा रहे हैं परन्तु हालात आज भी जब के तस खतरनाक बने हुए हैं। बताया कि सड़क पर वाहनों का इस तरह दुर्घटनाग्रस्त होने से यहां दोनों तरफ पर्यटक फंसे हुए हैं।कहा कि आए दिन इस सड़क पर हादसे हो रहे हैं लेकिन लोक निर्माण विभाग इस ओर ध्यान ही नहीं दे रहा है। सरकार के प्रतिनिधियों के गहरी नींद में सोने के लिए स्थानीय लोगों ने सरकार को भी जमकर इस पर कोसा है और आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का भी ऐलान किया है।

रिपोर्ट— सुरेन्द्र धनेत्रा

Check Also

रेखा आर्या प्रकरण, अपनी मंत्री के बचाव में नजर आए सीएम धामी

dehradun: रेखा आर्या प्रकरण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने मंत्री के बचाव में नजर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *