क्रिसमस और नया साल…औली में उमड़ेगी पर्यटकों की भीड़, प्रशासन ने की हैं ये व्यवस्थाएं

Dehradun: क्रिसमस व नए साल के जश्न के लिए औली में भीड़ बढ़ती है तो पर्यटकों के वाहनों को रविग्राम मैदान में खड़ा किया जाएगा। यहां से पर्यटक स्थानीय वाहनों से औली भेजे जाएंगे। औली में बढ़ते पर्यटकों की संख्या को देखते हुए बैठक में यह निर्णय लिया गया है। टैक्सी व होटलों से जुड़े लोगों को रेट लिस्ट लगाने को कहा।

औली में शीतकालीन पर्यटन को लेकर शुक्रवार को एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। औली में पर्यटन गतिविधियों के बढ़ने पर यातायात व्यवस्था पर सबसे अधिक फोकस रहा। एसडीएम ने कहा कि यदि पर्यटकों की संख्या बढ़ती है तो औली सड़क पर जाम की समस्या हो सकती है औली में भी पार्किंग की सीमित व्यवस्था है।

ऐसे में भीड़ बढ़ने पर पर्यटकों के सभी वाहन रविग्राम खेल मैदान पतर खड़े किए जाएंगे। स्थानीय वाहनों से पर्यटक औली जाएंगे। कहा कि बाहर से आने वाले पर्यटकों को किसी तरह की असुविधा न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

स्थानीय टैक्सी व होटलों से जुड़े लोगों को रेट लिस्ट जारी करने और पर्यटकों से निर्धारित शुल्क लेने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि औली में पर्यटकों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए बिजली, पानी, सड़क सहित अन्य व्यवस्था के लिए सभी विभागों को निर्देशित कर दिया गया है।

Check Also

गैरसैंण में दो दिन चलेगा विधानसभा सत्र, अब तक 31 विधायकों की ओर से 426 प्रश्न मिले

Dehradun: ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में दो दिन सत्र चलेगा। सत्र को बेहतर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *