लक्ष्मणझूला में ऑपरेशन प्रहार के तहत बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी पहचान से रह रहा था बांग्लादेशी

देहरादून- लक्ष्मणझूला क्षेत्र में चल रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस और अभिसूचना इकाई को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, जो पूछताछ में बांग्लादेश का नागरिक निकला और कई वर्षों से भारत में अवैध रूप से रह रहा था।

पुलिस के अनुसार, रामझूला रोड स्थित काली मंदिर के पास जांच के दौरान पकड़े गए व्यक्ति ने अपनी पहचान सनीउर रहमान (39 वर्ष) के रूप में बताई। वह उत्तराखंड में हिंदू नाम ‘सत्यसाधू’ का इस्तेमाल कर पहचान छिपाकर रह रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी वर्ष 2016 से बिना वैध वीजा भारत में रह रहा था।

तलाशी के दौरान उसके पास से एक्सपायर बांग्लादेशी पासपोर्ट, फर्जी नाम से बना आधार कार्ड और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, लैपटॉप, टैबलेट और पेन ड्राइव बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपी के नेटवर्क व गतिविधियों की भी पड़ताल की जा रही है।

Check Also

सड़क और पुल निर्माण के सभी काम एक स्वीकृति पर होंगे

Dehradun: प्रदेश में अब सड़क व पुल निर्माण के सभी काम एक ही स्वीकृति पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *