निचले क्षेत्रों में बारिश, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी

चमोली : चमोली जनपद में रविवार को मौसम ने करवट बदली। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश होने से मौसम सर्द रहा। साथ ही गोपेश्वर नगर क्षेत्र में कुछ देर के लिए बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई।

बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, काली माटी, नंदा घुंघटी के साथ ही नीती और माणा घाटी में बर्फबारी हुई। वहीं, ज्योतिर्मठ, पोखरी, पीपलकोटी, नंदानगर, नंदप्रयाग आदि क्षेत्रों में भी बारिश हुई। बारिश से बचने के लिए लोग अपने घरों में ही दुबके रहे।

Check Also

पीएम मोदी ने किया उत्तराखंड की हेंवल नदी का जिक्र, ग्रामीणों के प्रयासों को सराहा

Dehradun: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात के 139 वें संस्करण में चंबा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *