Recent Posts

देव कुमार मीना ने 38वें राष्ट्रीय खेल में बनाया नया पोल वॉल्ट राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Dehradun: 38वें राष्ट्रीय खेल में एथलेटिक्स स्पर्धा के तहत पोल वॉल्ट में मध्य प्रदेश के देव कुमार मीना ने नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम कर इतिहास रच दिया। उन्होंने 5.32 मीटर की ऊँचाई पार कर 2022 में गुजरात में बने एस. सिवा के 5.31 मीटर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। प्रतियोगिता के दौरान मीना ने बेहतरीन तकनीक और आत्मविश्वास का परिचय दिया। मैच के बाद अपनी इस उपलब्धि पर देव कुमार मीना ने कहा, “राष्ट्रीय रिकॉर्ड तक का सफर बहुत लंबा था। सबसे ज्यादा समर्थन मेरे घर वालों और कोच का रहा है। मैं एक किसान परिवार से हूं और वहां से यहां तक आना बहुत संघर्ष भरा रहा। आज सोचा था कि कुछ नया करना है, तो बस आज इतिहास रच दिया।” हैमर थ्रो में भी टूटा रिकॉर्ड हैमर थ्रो महिला स्पर्धा में उत्तर प्रदेश की अनुष्का यादव ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए नया राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 62.47 मीटर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर नया इतिहास रचा। यह रिकॉर्ड 2023 में उत्तर प्रदेश की ही तान्या चौधरी ने बनाया था। अनुष्का की इस उपलब्धि ने भारतीय एथलेटिक्स में उत्तर प्रदेश की मजबूत पकड़ को फिर साबित किया है।

Read More »

श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति विभागीय अधिकारियों -कर्मचारियों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ समापन।

देहरादून 8 फरवरी।श्री बदरीनाथ केदारनाथ मन्दिर समिति ( बीकेटीसी) के विल एंड स्किल क्रियएशन लिमिटेड के तत्वावधान में तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आज शनिवार को समापन हो गया है। प्रशिक्षण सहस्त्रधारा रोड देहरादून स्थित विल एंड स्किल क्रियेशन लिमिटेड कार्यशाला सभागार में आयोजित हुआ। बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि 6 फरवरी से शुरू हुए प्रशिक्षण अन्तर्गत …

Read More »

उत्तरकाशी में एक बार फिर भूकंप के झटके हुए महसूस, रिक्टर स्केल पर 2.5 रही तीव्रता

उत्तरकाशी : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। देर रात करीब एक बजकर 40 मिनट पर भूकंप का तेज झटका आया। डर के मारे लोग घरों से बाहर निकल आए। देर रात भूकंप आने से भय का माहौल है। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.5 मापी गई। भूकंप का केंद्र जिला मुख्यालय से …

Read More »