पहाड़ों की रानी पहुंचकर अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी ने बचपन की यादों को किया ताजा

मसूरी : बॉलीवुड अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी शनिवार को मसूरी स्थित अपने आवास पहुंचीं और बचपन की यादों को ताजा किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में पलायन बड़ी समस्या है। इसे रोकने के लिए प्रयास जरूरी हैं।

उन्होंने कहा कि मसूरी की ठंडी और पवित्र हवा में एक अलग सुकून है। यहां नई ऊर्जा मिलती है जो उन्हें बार-बार खींच लाती है। विशेष बातचीत में हिमानी शिवपुरी ने बताया कि मसूरी में उनका पैतृक घर है। यहां से बचपन की अनगिनत यादें जुड़ी हैं।

पिता दिवंगत हरि दत्त भट्ट शैलेश को याद करते हुए कहा कि वे प्रसिद्ध साहित्यकार, लेखक और शिक्षक थे। उन्होंने कई लोक कलाकारों को मंच दिया और आकाशवाणी से जोड़ने में भी मदद की। पलायन पर उन्होंने कहा सरकार के स्तर से लगातार इसे रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Check Also

पीएम मोदी ने किया उत्तराखंड की हेंवल नदी का जिक्र, ग्रामीणों के प्रयासों को सराहा

Dehradun: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात के 139 वें संस्करण में चंबा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *