पीएम और सीएम ने नहीं की उत्तराखंड के विकास की बात,फ्लाप रही पीएम मोदी की रैली : कर्नल कोठियाल

बीएसएनके न्यूज / देहरादून डेस्क। आम आदमी पार्टी ( आप ) की रोजगार गारंटी यात्रा आज देवप्रयाग विधानसभा पहुंची जहां पहुंचते ही कर्नल अजय कोठियाल का आप कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया । यहां पहुंचते ही सबसे पहले वो लक्षमोली मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने मंदिर मे पूजा अर्चना करते हुए आशिर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उनका काफिला कीर्तिनगर चेक पोस्ट पुहंचा जहां पहुचंते ही कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया । इस दौरान सैकडों युवाओं की भीड उनके साथ मौजूद रही और साथ ही स्थानीय लोगों ने भी उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद वो शहीद नागेन्द्र सकलानी शहीद स्थल पहुंचे और वहां पहुंचकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इसके बाद आप की रोजगार गारंटी यात्रा शुरु हुई

सैकडों की तादाद में आप कार्यकर्ता बाईकों में मौजूद रहे। हाथों में तिरंगे लिए वो आप की रोजगार गारंर्टी यात्रा की अगुवाई करते नजर आए। उनके पीछे कर्नल कोठियाल का रथ चल रहा था। मुख्य राजमार्ग से होता हुआ उनका काफिला कीर्तिनगर बाजार में पहुंचा जहां उनके स्वागत में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। कर्नल कोठियाल को देखने के लिए स्थानीय लोग बडी संख्या में वहां मौजूद रहे । यहां युवाओं की एक बहुत बडी टोली कर्नल कोठियाल की रैली में मौजूद रही। वो कर्नल कोठियाल जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आ रहे थे।

इस दौरान कर्नल कोठियाल के साथ भारत माता के जयकारे जमकर लगाए गए । कई दुकानदार अपनी दुकानों से बाहर आकर कर्नल कोठियाल का अभिवादन करते नजर आए । कर्नल ने भी स्थानीय जनता का अभिवादन किया । अपनी छतों से बच्चे जहां कर्नल कोठियाल की तस्वीरें अपने मोबाइल में कैद कर रहे थे तो महिलाएं भी एक उम्मीद से कर्नल कोठियाल पर अपना भरोसा जताते हुए नजर आई । पूरा कीर्तिनगर बाजार सिर्फ आप के कार्यकर्ताओं से ही भरा हुआ नजर आ रहा था।

आप की रोजगार गारंटी यात्रा ने मठी बाजार में निकाली पदयात्रा

इसके बाद कर्नल कोठियाल मठी बाजार पहुंचे जहां पहुंचने के बाद वो रथ से उतरे और उनकी विशाल मठी बाजार से मठी कॉलोनी सभा स्थल पहुंची । उनके साथ युवाओं का जत्था भी संग चल रहा था। इस दौरान महिलाएं ,युवा,बुजुर्गों ने कर्नल कोठियाल का जमकर आभार जताया।

इसके बाद कर्नल कोठियाल सभा स्थल पहुंचे और उन्होंने वहां मौजूद विशाल जन सैलाब को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कल पीएम मोदी की रैली के दौरान उनके कार्यकर्ताओं की बस द्वारा एक हादसा हुआ जिसमें 3 लोगों की मौत हुई जो बहुत दुखद है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की रैली पूरी तरह फ्लाप साबित हुई कि, पीएम के संबोधन के दौरान भी लोग उनकी रैली से वापस जा रहे थे जबकि कई लोगों को बाहर से बीजेपी ने बुलाया था। उन्होंने कहा कि आज यहां की सभा में स्थिति बिल्कुल उलट है। आप पार्टी की इस भीड को देखकर स्थानीय विधायक भी भाग खडे हुए।

डूबता जहाज है बीजेपी : कर्नल कोठियाल

उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी का जहाज डूबने वाला है। इस सरकार को तीर्थ पुरोहितों के संघर्ष के आगे झुकना ही पडा। सरकार को अपने पापी कारनामे के आगे खुद ही झुकना पडा। उन्होंने कहा कि जो भी गलत फैसले इस सरकार ने लिए हैं ,इन्हें सभी फैसले वापस लेने पडेंगे तभी इनके पाप घुल पाएंगे। उन्होंने कहा कि ,अब आप पार्टी पूरे प्रदेश में जीतकर आ रही है और बीजेपी जा रही है।

उन्होंने केदारनाथ का जिक्र करते हुए कहा कि, मुझे केदारनाथ पुननिर्माण करने का मौका मिला। और हमने 3 सालों में कई युवाओं ,महिलाओं और एक्स आर्मी के लोगों को साथ लेकर यह कार्य करके दिखाया। उन्होंने आगे कहा कि बाबा केदार ने मुझे कोई जादू की छडी नहीं दी, लेकिन हमने सभी की शक्तियों को एकजुट किया और नामुकिन को भी मुमकिन करके दिखाया। आज हम बिना सरकार में रहे हजारों युवाओं को सेना में भर्ती करवा चुके हैं लेकिन जब सवाल लाखों युवाओं के रोजगार का हो तो इसके लिए सरकार में आना ही पडेगा।

कांग्रेस बीजेपी से जनता परेशान : कोठियाल

उन्होंने कहा कि अब जनता कांग्रेस और बीजेपी से परेशान हो चुके हैं। इन दोनों ही दलों ने सिर्फ अपनों को काम दिए लेकिन प्रदेश का भला नहीं किया। लेकिन अब बदलाव की बयार चल पडी है। उन्होंने कहा कि मेरी मां ने मुझे राजनीति में जाने के लिए प्रेरित किया और कहा था कि अपने अनुभव को समाज के लिए साझा करो। इसके बाद मैंने राजनीति में आने का फैसला किया। उन्हेंने कहा कि अब समय चुनाव का है ,और आधे से ज्यादा नेता अब दिल्ली के चक्कर लगाने शुरु कर चुके हैं कि टिकट उन्हें मिल जाए ,लेकिन जब काम का समय आता है तो सभी नेता गायब हो जाते हैं।

उन्हेंने कहा कि दोनों दलों का काम सिर्फ उठक बैठक करवाना है। उन्होंने कहा कि आज 21 साल बाद भी प्रदेश के सपने पूरे नहीं हुए। आज भी हमारी महिलांए प्रसव पीडा के चलते मर रही हैं। हमने नए राज्य से काफी उम्मीदें लगाई थी लेकिन वो उम्मीदें आजतक पूरी नहीं हुई। बदलाव के लिए मैंने आप पार्टी का दामन थामा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आप पार्टी ने जो कहा वो करके दिखाया। अरविंद केजरीवाल ने पूरी दिल्ली को बदल डाला,स्वास्थ्य,शिक्षा,भ्रष्टाचार,विकास पूरी तस्वीर ही बदल डाली। ऐसा ही विकास हम उत्तराखंड में भी करेंगे।

सबसे अलग नेता हैं अरविंद केजरीवाल : कोठियाल

#

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने खडकपुर से इंजीनियरिंग की और फिर आईआरएस बने । उन्होंने मदर टेरेसा के संस्थान में भी सेवाएं दी। उन्हेंने कहा कि यहां के मुख्यमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री में जमीन आसमान का फर्क है। उन्होंने कहा कि अरविंद जी अपने पास कोई भी विभाग नहीं रखते । उन्होंने आगे कहा कि अब चुनाव का समय आ चुका है। अब नेता आपको द्वार आकर कहेंगे कि मुझे काम करने का मौका नहीं मिला । ऐसे नेताओं से जनता को बचना है। अब जनता को अपना वोट सोच समझ कर देना है। ऐसे नेता हर तरह के हथकंडे अपनाएंगे और जनता के पैरों में भीगिरने से गुरेज नहीं करेंगे।

अब नेता नहीं बरगला पाएंगे उत्तराखंड की महिलाओं को,सभी रहे सावधान : कोठियाल

उन्होंने कहा कि नेता महिलाओं को अब मूर्ख नहीं बना सकते वो महिलाओं के पति और युवाओं को प्रलोभन देंगे। लोग मुझे कहते हैं कि कर्नल साहब ने आप पार्टी क्यों चुनी। उन्होंने कहा कि आज हमें पानी,बिजली के लिए तरसना पडा रहा है। यहां की सडकें आज भी बदहाल हैं। यहां की महिलाओं के लिए कोई योजना नहीं है।यहां के युवा आज भी रोजगार के लिए तरस रहे है। बीजेपी ने 22 हजार युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी जबकि 55 हजार नौकरियां रिक्त है। उन्होनें कहा कि ठीक इसके विपरीत दिल्ली में बिजली,पानी,स्वास्थ,शिक्षा सभी मुफ्त दिया जाता है। वहां गरीब के बच्चों को मुफ्त कोचिंग दी जा रही है वो अच्छे अच्छे इम्तिहान पास करे रहे हैं। क्या अब भी आप पार्टी खराब है। दिल्ली में लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढाते हैं लेकिन यहां सरकारी स्कूलों का का बुरा हाल है जबकि यहां के शिक्षकों को अधिक वेतन दिया जाता है। आज दिल्ली का शिक्षा मॉडल सबसे बेहतरीन है तो क्या आप अब भी कहेंगे कि आप पार्टी बेकार है।

बीजेपी ने उत्तराखंड को बनाया मुख्यमंत्री की फैक्ट्री: कोठियाल

उन्होंने कहा कि हमने यूथ फाउंडेशन स्थापित किया,केदारनाथ नवनिर्माण किया है और अब उत्तराखंड का नवनिर्माण करेंगे। इसलिए जनता को ही फैसला लेना है। उन्होनें कहा कि यहां के नेताओं मे लीडरशिप नहीं है जबकि मैंने फौज में रहते हुए लीडरशिप सीखी है जहां गलती की कोई गुंजाईश नहीं होती। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार ने अपने कार्यकाल में कोई काम नहीं किया अगर इन्होंने कुछ किया तो उत्तराखंड को मुख्यमंत्री की फैक्ट्री बना दिया। तीन तीन मुख्यमंत्री इस प्रदेश ने देख लिए इससे बडा दुर्भाग्य और क्या होगा। आज मुख्यमंत्री जी के लिए लोग कह रहे हैं रोजगार के लिए कुछकर धामी,भूकानून के लिए कुछ कर धामी,स्वास्थय के लिए कुछकर धामी। क्यों कि वो कुछ करते ही नहीं है,सिर्फ घोषणाओं तक सीमित हैं। उन्होंने कहा कि सीएम ने भी कल अपने संबोधन में उत्तराखंड के लिए कुछ नहीं किया ।

सर्जिकल स्ट्राइक की परिभाषा बताएं सीएम धामी : कोठियाल

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री सर्जिकल स्ट्राईक की बात करते हैं वो क्या जानते हैं सर्जिकल स्ट्राईक के बारे में जबकि मैंने अपने साथियों के साथ घुसकर 7 आतंकवादी मारे। बीजेपी सिर्फ राष्ट्रवाद की बात करती है और हर किसी दूसरे का श्रेय खुद लेती है। उन्होंने कहा कि यहां के युवा फौज की शान हैं जो 17 साल की उमर में ही सेना में भर्ती होकर अपनी सेवाएं देते हैं। अब फौज के नाम पर बीजेपी लोगों और फौजियों को बरगला रही है।

उन्होनें कहा कि दुश्मन,जगह,हथियार ये तीनो चीजें बहुत महत्वपूर्ण है। अब हमें चुनावी लडाई लडनी है और इस लडाई को मिलकर लडना होगा। उन्होनें कहा कि मैं नहीं कहता हूं कि आप हमें वोट दीजिए लेकिन जब सवाल उत्तराखंड और बच्चों के भविष्य का हो तो लोगों को जागना ही होगा। क्योंकि हमारे बच्चों का भविष्य कैसा होगा उसके लिए हमें मंथन करना होगा। इसलिए इनके लिए आप को मौका दीजिए। हम किसी की ए और बी टीम नहीं ,बल्कि जनता की अल्फा टीम है। मुझे उम्मीद है कि हम पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे और जनता अबकी बार हमें अपना पूरा समर्थन देगी।

Check Also

सड़क और पुल निर्माण के सभी काम एक स्वीकृति पर होंगे

Dehradun: प्रदेश में अब सड़क व पुल निर्माण के सभी काम एक ही स्वीकृति पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *